{"_id":"6af7113551e92e53f3089a9e","slug":"ritz-selected-for-up-under16-cricket-team-grnoida-news-c-1-noi1095-4930331-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में रितज का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में रितज का चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल के छात्र रितज मलिक का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। रितज बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका का चयन गाजियाबाद मंडल की टीम से हुआ है। वह टीम में बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम पहला मुकाबला कर्नाटक के शिवमोगा में गुजरात के खिलाफ खेलेगी। गाजियाबाद निवासी रितज सेक्टर-62 स्थित आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी में कोच एनएस नेगी के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। कोच और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है। रितज ने कई इंटर स्कूल और इंटर अकादमी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर शतकीय पारी खेली है। हाल में खेतान स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ 300 रन की पारी खेली जो पूरे टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी के एक पारी में सबसे अधिक रन रहे।