फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Risk of adult pneumonia in children as soon as a cold starts

Noida News: सर्दी शुरू होते ही बच्चों में बढ़ा निमोनिया का खतरा

Sat, 15 Nov 2025 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 15 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Risk of adult pneumonia in children as soon as a cold starts
ठंड की दस्तक के साथ ही बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों का कहना है कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। जिला अस्पताल में निमोनिया के एक-दो मामले ही पहुंच रहे हैं। तापमान और गिरते ही इस संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज शर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में सर्दी-खांसी होना आम बात है। ऐसे में फेफड़ों की वायु कोशिकाएं सूखती हैं और कमजोर हो जाती हैं। इस कारण बैक्टीरिया, वायरस व फंगस के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण होते ही वायु कोशिकाएं सूख जाती हैं और इनमें तरल पदार्थ भर जाता है। फेफड़ों की कार्य क्षमता कम होने लगती है, जिससे खांसी, तेज बुखार व सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन


बच्चों को ठंड से बचाएं

निमोनिया से बचने के लिए बच्चों को सर्दी से बचाना आवश्यक है। इसके लिए सिर, हाथ व पैरों को गर्म कपड़ों से ढंकें। घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क या स्कार्फ पहनाएं, जिससे ठंडी हवा सीधे फेफड़ों तक न पहुंचे। घर में वेंटिलेशन बनाए रखें। संक्रमण से बचने के लिए नियमित हाथ धोएं और पोष्टिक आहार लें। शरीर को एक्टिव रखने के लिए पर्याप्त नींद लें। बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में पहुंच रहे वायरल बुखार के मरीज

भले ही इन-दिनों निमोनिया का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में अभी तक वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1,533 मरीज पहुंचे, जिनमें 237 बच्चे रहे। इनमें से अधिकतर बुखार व सर्दी-खांसी से पीड़ित रहे। 166 बुखार पीड़ित वयस्क पहुंचे।



कई दिनों से नाति बुखार से पीड़ित है। गांव में इलाज से लाभ नहीं मिला, इसलिए उसे जिला अस्पताल लेकर आया हूं।

-चंद्रपाल सिंह निवासी नगला बीछिया




नातिन सर्दी की चपेट में आ गई है। खांसी हो गई है, कल रात को बुखार भी आ गया था। अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर खून की जांच करानी है।

-अंगूरी देवी निवासी पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed