फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Player: Ritesh's talent shines in Kho-Kho.

उभरते खिलाड़ी : खो-खो में चमक रहा रितेश का हुनर

Wed, 24 Jun 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Rising Player: Ritesh's talent shines in Kho-Kho.
ग्राम आजमपुर गढ़ी निवासी 14 वर्षीय रितेश खो-खो में अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जेडी कान्वेंट स्कूल, बांजरपुर में कक्षा-10 के छात्र रितेश पिछले छह वर्षों से इस खेल का नियमित अभ्यास कर रहे हैं और कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। रितेश ने दादरी में आयोजित जिला ओलंपिक प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने जिला खो-खो चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक और 2025 में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। रितेश प्रतिदिन घर के कार्य पूरे करने के बाद करीब तीन घंटे अभ्यास करते हैं। वह कोच प्राची भाटी के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। कोच के अनुसार रितेश मेहनती खिलाड़ी हैं और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं। उनके पिता श्यामवीर भी हर दिन मैदान में मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। रितेश का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना और तिरंगा ऊंचा लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed