फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Aradhya Gupta aims to fly the Tricolour high on the global stage.

उभरते खिलाड़ी : विश्व मंच पर तिरंगा लहराना चाहती हैं आराध्या गुप्ता

Sun, 28 Jun 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Aradhya Gupta aims to fly the Tricolour high on the global stage.
आराध्या गुप्ता (उभरते खिलाड़ी)
सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी 10 वर्षीय आराध्या गुप्ता कराटे में अपनी मेहनत और लगन के दम पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल में कक्षा छह की छात्रा आराध्या ने अपनी बड़ी बहन से प्रेरित होकर कराटे की शुरुआत की और पिछले साढ़े पांच वर्षों से नोएडा स्टेडियम स्थित थापा कराटे ट्रेनिंग सेंटर में कोच जुगन वीर सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। आराध्या वर्ष 2023 से 2026 तक लगातार चार बार स्टेट कराटे चैंपियन बनी हैं। उन्होंने 2023 की ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में कांस्य और 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब वह बांग्लादेश में होने वाली एशियन कराटे चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगी। आराध्या प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उनकी मां योगिता गुप्ता और पिता बृजेश कुमार गुप्ता हर कदम पर उनका साथ देते हैं। आराध्या का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व मंच पर तिरंगा लहराना और देश का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed