फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   riminder

Noida News: यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ प्रशासन को अधिग्रहण के लिए भेजा रिमाइंडर

Thu, 02 May 2024 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
riminder
यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ प्रशासन को अधिग्रहण के लिए भेजा रिमाइंडर
विज्ञापन


-1700 एकड़ जमीन के लिए प्रस्ताव, 364 एकड़ के लिए पहले ही भेजा जा चुका है, गौतमबुद्ध नगर के एडीएम एलए को भी भेजा पत्र

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टप्पल-बाजना में लॅजिस्टिक पार्क और मल्टीमॉडल हब के लिए यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ प्रशासन को 1700 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को लेकर रिमांडर भेजा है। इसमें पहले भेजे गए 364 एकड़ को लेकर भी जानकारी मांगी है। चूंकि इन दोनों योजनाओं पर आचार संहिता के बाद काम शुरू करना है, इसलिए प्राधिकरण ने एक बार फिर पत्राचार करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने टप्पल के स्यौरोल व आसपास के गांव में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क एवं वेयरहाउसिंग (स्टोरेज के लिए), कंटेनर यार्ड और रेल जोन बनाए जाएंगे। इसके अलावा इन परियोजनाओं के लिए करीब दो हजार एकड़ जमीन की जरूरत होगी। करीब 6 माह पहले प्राधिकरण ने अलीगढ़ प्रशासन से 364 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जबकि दो माह पहले ही प्राधिकरण ने करीब 1700 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर पहले चरण में 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण पीपीपी माॅडल पर बनाने के लिए परियोजना का टेंडर निकालने की योजना बना रहा है। पूरी परियोजना को करीब 2000 एकड़ में विकसित किया जाना है। पहले चरण के लिए बोर्ड बैठक में 364 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए हरी झंडी मिल गई थी। अब करीब 1700 एकड़ के अधिग्रहण प्रक्रिया के संबंध में अलीगढ़ प्रशासन को भेजे गए प्रस्ताव को लेकर जानकारी मांगी गई है। उक्त जमीन को टप्पल नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया था। मगर जब पता चला कि इस जमीन पर मल्टीमॉडल लाजिस्टिक हब परियोजना है तो उसे निरस्त कराया गया। उसके बाद यमुना प्राधिकरण में मर्ज किया गया।
विज्ञापन


फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क समेत अन्य परियोजनाओं के लिए यमुना प्राधिकरण इसी वर्ष जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने की योजना बना रहा है। प्राधिकरण ने अधिग्रहण और सीधे क्रय करने की योजना पर काम करते हुए काफी जमीन अपने कब्जे में ले ली है। मगर इन परियोजनाओं की जमीन के कुछ हिस्से अभी बचे हुए थे और इनके प्रस्ताव एडीएम एलए को पहले ही भेजे जा चुके हैं। इनके लिए भी प्राधिकरण ने एडीएम एल को पत्र भेजकर जमीन की स्थिति की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रस्ताव प्राधिकरणों की ओर से विभिन्न परियोजनाओं के लिए आए हैं। उन पर कागजी तौर पर काम चल रहा है, लेकिन तेजी आचार संहिता के बाद ही आएगी।
बच्चू सिंह, एडीएम एलए गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed