फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revolutionary changes took place in the industrial and social spheres

Noida News: औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए

Thu, 13 Nov 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Revolutionary changes took place in the industrial and social spheres
संतकबीरनगर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खलीलाबाद ब्लाॅक सभागार में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश औद्योगिक, शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र में देश पिछड़ा हुआ था। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद व्यावसायिक, राजनीतिक और विकास के सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत दुनिया पर राज कर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति का प्रभाव ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा। जहां भारत ने स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए शत्रु देश को पटखनी दी। देश के प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण आज दुनिया का कोई देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि भारत आत्म निर्भर बन रहा है। जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गाें के लोगों को मिल रहा है। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवसायिक नीतियों के कारण आज पूरा औद्योगिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। देश आत्मनिर्भर बन रहा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रामललित चौधरी, संयोजक आदित्य यादव, अरूण गुप्ता, सत्यपाल, नित्यानंद, अत्रिमुनी राय आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed