फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revised...Maharashtra Police team defeated Delhi to reach the final.

Noida News: संशोधित... दिल्ली को हरा महाराष्ट्र पुलिस टीम फाइनल में पहुंची

Thu, 05 Mar 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Revised...Maharashtra Police team defeated Delhi to reach the final.
फोटो
विज्ञापन




- ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग... दिल्ली पुलि की टीम ने 178 रनों का दिया था लक्ष्य



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान पर खेले जा रहे ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम के कप्तान मनीष ढिल्लों ने 56 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। वहीं दूसरे बल्लेबाज मनजीत ने 17 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस तरह दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस टीम के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा।




लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र पुलिस क्रिकेट टीम ने 179 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। टीम के कप्तान सुनील पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 गेंदों में 78 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं टीम के दूसरे बल्लेबाज रोहित ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। सेमीफाइनल में जीत के साथ महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। महाराष्ट्र टीम के कोच रोहन ने कहा कि गेंदबाजों ने पूरे मैच को अपने नियंत्रण में रखा। टीम फाइनल में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed