फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Returning home to vote or fear of lockdown

मतदान करने के लिए या लॉकडाउन के डर से लौट रहा घर

Fri, 16 Apr 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Returning home to vote or fear of lockdown
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस से घर जाते लोग। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। ऐसे में शहर से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मजदूर वर्ग के लोग हैं। हालांकि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए भी लोग घर जा रहे हैं। इससे परी चौक, बस डिपो और अन्य जगह पर भीड़ बढ़ गई है। देश में रोजाना रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली में भी संक्रमण बढ़ गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, दिल्ली में तो वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। दोनों प्रदेशों में बढ़ी पाबंदियों ने यहां काम करने वाले लोगों को डरा दिया है। इस कारण लोग अपने घर लौटने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बड़ी संख्या में लोग सामान लेकर पहुंचे। यही हाल बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। परी चौक और ग्रेनो बस डिपो में लंबी दूरी के यात्री सामान के साथ पहुंचे। दिनभर लोगों के जाने का सिलसिला जारी रहा। यूपी रोडवेज के अफसरों का कहना है कि बुधवार को आगरा रूट पर सबसे अधिक भीड़ रही। 15 अप्रैल को आगरा में पंचायत चुनाव होना था। वहीं, 19 अप्रैल को भी कई जिलों में मतदान होना है। इस कारण भी लोग लौट रहे हैं। इस कारण यूपी रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जबकि, छोटे रूटों पर यात्री घटे हैं। सबसे अधिक एटा और बदायूं रूट पर यात्री बढ़े हैं। रोडवेज अफसरों का कहना है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में बस दिल्ली से संचालित हैं, उनमें काफी भीड़ है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए कच्ची शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
बीटा-2 थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए कच्ची शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने होंडा सिटी कार बरामद की है। बीटा-2 थाना प्रभारी संतोष त्रिपाठी की टीम ने रबूपुरा के बीरमपुर निवासी दुष्यंत उर्फ सैंकी को ओमेक्स मॉल के पास ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने होंडा सिटी कार, चार पेटी अंग्रेजी शराब और तीन प्लास्टिक की केन में 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवाइयों को नियंत्रित करने का किया अभ्यास
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने बलवाइयों को नियंत्रित करने के लिए अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ही बलवाइयों की भूमिका निभाई और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें नियंत्रित किया। पुलिस ने इस दौरान आग बुझाने, घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने आदि का भी अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed