फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired soldier killed by brick in protest against bursting of firecrackers

Noida News: पटाखा फोड़ने के विरोध में रिटायर्ड फौजी की ईंट मारकर हत्या

Tue, 21 Oct 2025 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier killed by brick in protest against bursting of firecrackers
-दो भतीजे समेत परिवार के 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। मुतैना गांव में पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी की उसके ही परिवार के भतीजों पर ईंट मारकर हत्या करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर एक महिला समेत 4 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मुतैना गांव में सेवानिवृत्त सैनिक सतपाल चौधरी (62) अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार रात वह अपने घर के पास खड़े थे। दिवाली पर उनका भतीजा सुभाष और अन्य लोग पटाखा फोड़ रहे थे। जब सतपाल ने घर के पास पटाखा फोड़ने का विरोध किया तो इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान तो परिवार के लोगों ने उनका विवाद निपटा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद भतीजा सुभाष अपने भाई कुलदीप, पत्नी बबली और भांजे अंकित समेत चार लोगों के साथ उनके घर में लाठी-डंडे लेकर पहुंचा। जहां आरोपी ने सोते हुए चाचा सतपाल के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान उनपर ईंट से भी हमला करने का आरोप है। हमले से सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतपाल के बेटे अमित की शिकायत पर सुभाष, कुलदीप, बबली और अंकित समेत 4 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अमित का कहना है कि आरोपियों रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया है। मंगलवार शाम गमगीन माहौल मेंशव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना को देखते हुए पुलिस बल भी गांव में तैनात किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पटाखा फोड़ने के दौरान विवाद हुआ था। उसके बाद वृद्ध की हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed