{"_id":"61607b3c8ebc3ed012529dba","slug":"retired-officer-going-to-see-sick-wife-robbed-by-giving-lift-grnoida-news-noi6093797100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पत्नी को देखने जा रहे सेवानिवृत्त अधिकारी को लिफ्ट देकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पत्नी को देखने जा रहे सेवानिवृत्त अधिकारी को लिफ्ट देकर लूटा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बेखौफ बदमाशों ने हाल ही में बुजुर्ग जीएम को लिफ्ट देकर नकदी लूट ली थी और विरोध करने पर पेचकस से हमला कर दिया था। इसी तरह एक अन्य वारदात में कार सवार बदमाशों ने समरविले स्कूल के पास नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी को लिफ्ट देकर बंधकर बनाकर लूटपाट की। वारदात के वक्त वह बीमार पत्नी को देखने के लिए अस्पताल जा रहे थे।
बदमाशों ने पीड़ित बिशन चंद राठी से साढ़े तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद पिन पूछकर एटीएम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात मंगलवार सुबह को हुई थी। सोशल मीडिया में इसकी सूचना वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर बीटा-2 निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी बिशन चंद राठी की पत्नी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को अस्पताल जाने के लिए समरविले स्कूल के सामने ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी और उन्हें अस्पताल तक छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी। कुछ आगे चलते ही बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने मुक्कों से हमला किया। आरोपियों ने पेचकस दिखाकर धमकी दी और 3.5 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने पिन पूछकर डेबिट कार्ड के जरिये एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले और पीड़ित को कासना औद्योगिक क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग सेवानिवृत्त अधिकारी का सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। जाते समय पीड़ित को किराये के लिए 20 रुपये दे गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल, चेन झपटने का किया प्रयास
ग्रेनो वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की और रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे युवक से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शुक्रवार को सुपरटेक इकोविलेज-1 के गेट नंबर-2 के सामने एक युवक मोबाइल पर बात कर था। तभी बाइक सवार उसके हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं, एक अन्य स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटने की कोशिश की। एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल लूट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, महिला ने चेन लूटने में बदमाश नाकाम हो गए। वहीं, ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्च सोसाइटी से भी एक बाइक चोरी कर ली गई।