{"_id":"66056f8fcdd5ea2b3001a29f","slug":"retired-ips-cheated-of-rs-30-lakh-in-the-name-of-investment-in-stock-market-noida-news-c-1-gnd1002-1545271-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रिटायर्ड आईपीएस से 30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रिटायर्ड आईपीएस से 30 लाख की ठगी
विज्ञापन
- व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर की वारदात, साइबर थाने में केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर रिटायर्ड आईपीएस से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ग्रेनो वेस्ट निवासी शैलेंद्र कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
साइबर थाने को दी शिकायत में रिटायर्ड आईपीएस शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पास कुछ समय पहले व्हाट्स एप मैसेज आया थे। जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग कर लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। मैसेज में दिए गए नंबर पर हुई बातचीत में आरोपी ने बताया कि उसकी कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बंबई स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कराती है। बातचीत में आरोपियों ने शेयर बाजार के बारे में काफी जानकारी दी। इससे वह जालसाजों के झांसे में आ गए। उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में पहले से ही 100 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। शुरुआत में कुछ टास्क दिया गया और रकम भी दी गई। इसके बाद आईपीओ और कंपनियों के शेयर में निवेश करने का टास्क दिया।
उन्होंने कई कंपनियों के आईपीओ खरीद लिए। इसके साथ ही जालसाजों द्वारा बताए गए कंपनियों के शेयर में भी निवेश किया। जालसाजों ने इस तरह अलग अलग तरीके से 30.62 लाख रुपये निवेश कर दिए। वह जब अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। उन्होंने उनसे वापस से अकाउंट को खोलने के लिए कहा तो जालसाजों ने उनसे और रुपये निवेश करने के लिए कहा। जालसाजों से अपने रुपये वापस मांगने पर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। अब साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।