फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Result of negligence, corona to 10 people in two days

लापरवाही का नतीजा, दो दिन में 10 लोगों को कोरोना

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Result of negligence, corona to 10 people in two days
नोएडा। त्योहारी सीजन में कोविड नियमों की अनदेखी का नतीजा सामने आने लगा है। इस माह दो दिन में ही कोरोना के मामले बढ़कर तीन गुना हो गए हैं। रविवार को जारी कोविड-19 की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार दूसरे दिन जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। साथ ही, जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिलने के कारण पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

त्योहारों के बाद अचानक बढ़े मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बाजारों में लापरवाही का नजारा साफ देखा गया। खरीदारी के दौरान दुकानदार से लेकर ग्राहक तक लापरवाही बरतते नजर आए। 3 नवंबर तक जिले में मरीजों की संख्या चार दर्ज की गई थी, 4 व 5 नवंबर को जिले में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला था, जबकि 6 नवंबर को माह के सबसे ज्यादा यानी पांच नए संक्रमित सामने आए। कोरोना संक्रमितों में बढ़ोतरी का सिलसिला 7 नवंबर को भी जारी रहा, इस दिन भी पांच नए मरीज जिले में मिले हैं। इस माह कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पहली बार घटकर छह तक पहुंच गई थी, लेकिन दो दिन में अचानक बढ़े संक्रमण ने सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ाकर 15 कर दी है।
विज्ञापन

संक्रमितों के मामले में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया, जबकि सक्रिय मरीजों के मामले में 15-15 मरीजों के साथ गौतमबुद्ध नगर व लखनऊ जिला प्रदेश में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। 24 घंटे में कोरोना का कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मामले स्थानीय, विभाग अलर्ट
सभी कोरोना संक्रमित मरीज स्थानीय हैं। एहतियातन, स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि दो दिनों में मिले मरीज किसी एक स्थान से न होकर जिले में अलग-अलग जगह के हैं।

धीमी पड़ी टीकाकरण की रफ्तार
त्योहारों के कारण नवंबर के शुरुआती छह दिनों में कुल 26,478 लोगों का ही टीकाकरण हो सका है, जबकि साधारण दिनों में यह आंकड़ा कम से कम 90 हजार का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed