फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Restriction on entry of heavy and medium vehicles on 25 routes

25 मार्गों पर भारी व मध्यम वाहनों के प्रवेश पर रोक

Tue, 09 Mar 2021 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Restriction on entry of heavy and medium vehicles on 25 routes
भारी वाहनों की नो एंट्री
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहरों की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर में भी पीक टाइम में भारी और मध्यम वाहनों की नो एंट्री का नियम सख्ती से लागू होगा। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए। नो एंट्री के लिए जिले भर में 25 मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जिन पर सुबह 7 से 11 और शाम 5 से रात 10 बजे तक भारी व मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने व सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद करते हुए नियम को प्रभावी बनाया जा रहा है। नो एंट्री के लिए चुने गए 25 मार्गों में से 19 नोएडा में हैं। जबकि अन्य ग्रेनो व दादरी क्षेत्र में हैं। दिल्ली नोएडा बॉर्डर, यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट सहित 18 स्थानों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। हालांकि, छह साल पहले नो एंट्री का प्रावधान किया गया था, लेकिन नियम कागजों से बाहर नहीं निकल पाया। अब पुलिस आयुक्त की सख्ती के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ऑटो, रिक्शा, बेलगाड़ी प्रतिबंधित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मुख्य मार्ग और एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर ऑटो, टैंपो, मैजिक, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी, ई-रिक्शा सहित धीमी गति के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया माल ढुलाई वाहनों को नियमों के दायरे से बाहर रखा गया है। मध्यम एवं भारी वाहनों पर नियम लागू होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर दो हजार रुपया जुर्माना लगाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक
भारी और मध्यम वाहन
छह से दस टायरों वाले वाहन को भारी वाहन की श्रेणी में रखा जाता है। वहीं छह टायरों वाले वाहनों को मध्यम श्रेणी के वाहन माना जाता है।
इन 25 मार्गों पर नो एंट्री
- सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से झुंडपुरा चौक सेक्टर-11 तक।
- रजनीगंधा अंडरपास (एमपी-1 मार्ग) से सेक्टर-57 चौक तक।
- फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-60 अंडरपास सहित एलिवेटेड रोड तक।
- ओखला बैराज पुल से महामाया फ्लाईओवर से पर्थला गोल चक्कर तक।
- न्यू अशोक नगर बॉर्डर से भंगेल तिराहा होकर फूल मंडी तक।
- मॉडल टाउन गोल चक्कर से सेक्टर-71 चौक होकर डीएससी मार्ग तक।
- संदीप पेपर मिल चौराहे से कैंब्रिज स्कूल होकर एमपी-2 मार्ग तक।
- कोंडली बॉर्डर से झुंडपुरा सेक्टर-31/25 चौक होकर डिग्री कॉलेज तक।
- मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर-49 तक।
- सेक्टर-57 पुलिस चौकी चौराहे से होशियापुर तिराहा से एमपी-3 मार्ग तक।
- एसजेएम अस्पताल छिजारसी तिराहे से बाबा बालकनाथ मंदिर तिराहे तक।
- सर्फाबाद हनुमान मंदिर चौक से सेक्टर-50 तिराहे तक।
- सेक्टर-10/21 तिराहे से सेक्टर-40 तक।
- महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-135 तक।
- डीएससी मार्ग के सेक्टर-47 से 107 हाजीपुर अंडरपास तक।
- महामाया फ्लाईओवर से पंचशील तिराहा एडवांट कट तक।
- एल्डिको चौक से सेक्टर-92/93 चौक, एनएसईजेड तिराहा तक।
- गेझा तिराहा से फरीदाबाद फ्लाईओवर तक।
- ग्रेनो वेस्ट में एनएच-24, तिगरी व सूरजपुर से कोई भी मालवाहन किसान चौक नहीं आएगा।
- एफएनजी पर छिजारसी/बहलोलपुर से डीएससी मार्ग फेज-2 तक।
- कुलेशरा से कच्ची सड़क से होंडा सीएल चौक तक।
- कस्बा दादरी में बुलंदशहर की ओर से एनटीपीसी तिराहा तक।
- कस्बा दादरी में लालकुंआ की ओर से बील अकबरपुर तक।
- कस्बा दादरी तिराहा से कंटेनर डिपो बाइपास तिराहोसे कस्बा बाइपास तिराहा तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed