{"_id":"6903b217a69a83f35c0739f4","slug":"responsible-positions-vacant-development-stalled-due-to-the-burden-of-charge-na-news-c-96-1-lu11010-151255-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिम्मेदारों के पद खाली, प्रभार के भार से ठिठका विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिम्मेदारों के पद खाली, प्रभार के भार से ठिठका विकास
Fri, 31 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी में विकास का पहिया दौड़ने के बजाय घिसट रहा है। सात ब्लॉकों में बीडीओ नहीं हैं। गौरीगंज में परियोजना निदेशक तो मुसाफिरखाना में डीडीओ प्रभार संभाल रहे हैं।
इनके साथ ही छह जिला स्तरीय अधिकारियों के पद भी बीते काफी समय से रिक्त पड़े हैं। ऐसे में प्रभार के भार से जिले में विकास से जुड़े काम बाधित पड़े हैं। शासन से लगातार पत्राचार के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
राजनीतिक परिदृश्य में हमेशा चर्चा में रहने वाले अमेठी में मौजूदा समय में विकास कार्यों को रफ्तार नहीं मिल पा रही है।
जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह के पास डीसी मनरेगा और बीडीओ मुसाफिरखाना का अतिरिक्त चार्ज है। परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव गौरीगंज ब्लॉक और जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार बहादुरपुर ब्लॉक में विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस कारण न तो विकास कार्य गति पकड़ पा रहे हैं और न ही उनकी सही से निगरानी हो पा रही है। सबसे ज्यादा समस्या जनसुनवाई में आ रही है।