फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Resolve conflicts within stipulated time

Noida News: चकबंदी वादों का निस्तारण तय समय सीमा में कराएं

Sat, 08 Nov 2025 02:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Resolve conflicts within stipulated time
डीएम अतुल वत्स ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चकबंदी से संबंधित लंबित वादों एवं कार्यों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने धारा सात से 27, धारा 48 व 52 के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डीएम ने कहा कि चकबंदी का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समाधान कर ग्रामीणों को स्थायी राहत प्रदान करना है। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई मामलों में जानकारी के अभाव में प्रकरण लंबित रह जाते हैं, इसलिए जन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को चकबंदी की प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी जाए। साथ ही कब्जा परिवर्तन, अस्थायी कब्जों को हटाने और स्थायी कब्जेधारकों को नोटिस जारी कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed