फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Resolution passed in support of Rahul's 'Voter Rights Yatra'

Noida News: राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समर्थन में प्रस्ताव पास

Fri, 22 Aug 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Resolution passed in support of Rahul's 'Voter Rights Yatra'
-भाजपा की वोट चोरी की साजिश को उजागर करने का लिया संकल्प
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत लोकसभा और जिला ऑब्जर्वरों की बैठक में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समर्थन में प्रस्ताव पास किया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में भाजपा की वोट चोरी की साजिश को जमीनी स्तर पर उजागर करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जिलों और ब्लॉकों की मासिक बैठकों के साथ-साथ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बिहार में शुरू की एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने एकमत से राहुल गांधी को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए शुरू किए गए इस आंदोलन के लिए धन्यवाद दिया। देवेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली के विभिन्न जिलों में वोटर अधिकार यात्रा की तर्ज पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिला अध्यक्षों को ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा की वोट चोरी की साजिश को जमीनी स्तर पर उजागर करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी भाजपा की नीतियों को बेनकाब करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में सबूतों के साथ वोट चोरी का खुलासा कर भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत उजागर की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली कांग्रेस ने भी इस संघर्ष को प्रतीकात्मक रूप से आगे बढ़ाते हुए 15 अगस्त को बाबरपुर जिले में तिरंगा साइकिल यात्रा और 17 अगस्त को करावल नगर में पैदल यात्रा आयोजित की। इसके अलावा 14 अगस्त को सभी जिलों में कैंडल मार्च निकालकर भाजपा को यह संदेश दिया गया कि उसका वोट चोरी का षड्यंत्र अब उजागर हो चुका है। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, पूर्व विधायक हसन अहमद, सुरेंद्र कुमार के अलावा एडवोकेट सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed