फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents will keep an eye on the development work being done in the sectors

सेक्टरों में हो रहे विकास कार्यों पर नजर रखेंगे निवासी

Mon, 14 Sep 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Residents will keep an eye on the development work being done in the sectors
सेक्टरों में हो रहे विकास कार्यों पर नजर रखेंगे निवासी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए एक और पहल की है। प्राधिकरण ने सेक्टरों में होने वाले हर विकास कार्य और उससे जुड़े ठेकेदार का नाम व मोबाइल नंबर जारी किए हैं। ताकि लोग उन कार्यों पर नजर रख सकें। वहीं, 3.26 करोड़ रुपये सेक्टरों की हरियाली बढ़ाने के लिए खर्च किए जाएंगे।
सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि अब सेक्टर से जुड़े जितने भी विकास कार्य होंगे, उसका ब्योरा ग्रेनो प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही ठेकेदार का नाम व नंबर भी होगा। प्राधिकरण की तरफ से नागरिकों को जोड़कर बनाए गए व्हाट्स ग्रुप पर भी इसे डाला जाएगा। ताकि आसपास के लोग इन कार्यों पर नजर रख सकें। इससे कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी। प्राधिकरण ने इसकी शुरुआत सोमवार से ही कर दी है। सेक्टर अल्फा-1 और 2 के पार्कों का रखरखाव, सूरजपुर-कासना रोड, 130 मीटर व 105 मीटर रोड के सेंट्रल वर्ज का रखरखाव, सेक्टर ईकोटेक-1 एक्सटेंशन के सेंट्रल वर्ज की हरियाली का रखरखाव, सिटी पार्क में बने शौचालय की मरम्मत आदि कार्यों से जुड़े ठेकेदार का नाम व नंबर जारी किए गए हैं। सीईओ ने बताया कि हरियाली के रखरखाव से जुड़े 10 कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 2.47 करोड़ रुपये के इन कार्यों के लिए शीघ्र ही आवंटित कर दिए जाएंगे। वहीं, 15 अक्तूबर तक 13.79 करोड़ के कार्य कराए जाने हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

उद्यान से जुड़े कार्यों के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
प्राधिकरण सीईओ ने बताया कि उद्यान से जुड़े कार्य कराने के लिए शहरवासी प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0120-2336046, 47 व 48 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्स एप नंबर 8800203912 पर मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा मित्रा एप के जरिए भी इन समस्याओं को प्राधिकरण तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed