फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents protest against irregularities in AOA elections

Noida News: एओए चुनाव में अनियमितताओं के विरोध में उतरे निवासी

Tue, 19 Aug 2025 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Residents protest against irregularities in AOA elections
- निवासियों ने की इलेक्शन कमेटी को भंग करने की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में एओए चुनाव प्रकिया को लेकर अनियमितताएं सामने आई हैं। निवासियों का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध संचालित की जा रही है। उनका आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कोर्ट रिसीवर ऑफिस में आवेदन देकर एडहॉक एओए के चुनाव कराने की मांग की गई है।

आरोप है कि होम बायर्स को गुमराह करने के लिए गलत जानकारी एवं गलत डेटा का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा है कि इस पक्षपातपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर आंदोलन एवं कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। उनका आरोप है कि झूठी और भ्रामक सूचना के आधार पर एक मीटिंग आयोजित कराई गई और वहीं से चुनाव समिति का गठन कर दिया गया।. इलेक्शन कमेटी में केवल एक ही व्यक्ति की मनमानी और कोर्ट रिसीवर ऑफिस के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते 11 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके बावजूद इलेक्शन कमेटी को भंग नहीं किया गया, बल्कि जबरन नए सदस्यों को जोड़कर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। निवासियों ने असंवैधानिक इलेक्शन कमेटी को भंग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed