फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents outraged over closure of Gaur City Stadium; staged a protest at the gate for two hours.

Noida News: गौड़ सिटी स्टेडियम बंद होने पर भड़के निवासी, गेट पर दो घंटे तक प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Residents outraged over closure of Gaur City Stadium; staged a protest at the gate for two hours.
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी स्टेडियम में निवासियों का प्रवेश बंद कर गैर कानूनी तरीके से अवैध निर्
- पुलिस के हस्तक्षेप से खुला गेट, कुछ देर बाद फिर लगा ताला, ग्रीन एरिया में निर्माण और पारदर्शिता पर उठाए सवाल
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी स्टेडियम को मरम्मत कार्य के नाम पर बंद किए जाने के विरोध में शनिवार सुबह कई सोसाइटी के निवासियों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन मरम्मत का हवाला देकर लोगों को स्टेडियम में प्रवेश से रोक रहा है जबकि अंदर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि इससे हजारों लोगों की सुबह-शाम की सैर और व्यायाम प्रभावित हो रहा है।

शनिवार सुबह करीब 7 बजे गौड़ सिटी-1 और गौड़ सिटी-2 के निवासी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर स्टेडियम का गेट खुलवाया। निवासियों का आरोप है कि उनके लौटने के कुछ ही समय बाद प्रबंधन ने दोबारा गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


निवासी अमरजीत राठौर ने बताया कि 20 जुलाई को स्टेडियम के बाहर एक नोटिस लगाया गया था जिसमें मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए करीब दो महीने तक सुबह और शाम के समय प्रवेश बंद रखने की सूचना दी गई थी। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य केवल स्टेडियम के एक हिस्से में चल रहा है, जबकि शेष परिसर को सुरक्षित तरीके से आम लोगों के लिए खोला जा सकता है। ग्रेनो निवासी योगेश भगौड़ और मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक पूरे स्टेडियम को बंद करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया न ही पहले से निवासियों को विश्वास में लिया गया। उन्होंने स्टेडियम के ग्रीन एरिया में हो रहे निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि हरित क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण हो रहा है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण और प्रशासन से करेंगे शिकायत
निवासी अनीता प्रजापति ने कहा कि सभी सोसाइटी के लोग जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य की अनुमति, उद्देश्य और प्रकृति की जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed