फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of the society were troubled by the power cut overnight, created ruckus

Noida News: बिजली कटौती से रात भर परेशान रहे सोसाइटी निवासी, किया हंगामा

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Residents of the society were troubled by the power cut overnight, created ruckus
फोटो
विज्ञापन

बिजली कटौती से रात भर परेशान सोसाइटी निवासियों ने किया हंगामा

ग्रेनो वेस्ट की रक्षा एडेला सोसाइटी में सोमवार रात छह घंटे तक रहा ब्लैकआउट
गर्मी के बीच ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में तीन से चार घंटे की रही बिजली कटौती


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की रक्षा एडेला सोसाइटी के निवासी बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। सोमवार रात सोसाइटी में छह घंटे तक ब्लैकआउट रहा। यूपीपीसीएल की आपूर्ति बंद रही, जबकि बिल्डर ने जनरेटर का पावर बैकअप नहीं दिया। नाराज निवासियों ने रात दो बजे तक सोसाइटी के बाहर हंगामा किया। थाना से लेकर डीएम आवास के चक्कर लगाए। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी, लेकिन मंगलवार को भी निवासी ट्रिपिंग से परेशान रहे। डीएम से शिकायत के बाद बिल्डर ने आपूर्ति सुधारने का आश्वासन दिया है। उधर गर्मी के बीच ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर और सोसाइटियों में तीन से चार घंटे बिजली कटौती रही।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे यूपीपीसीएल की आपूर्ति बंद हो गई। आसपास की अन्य सोसाइटी में भी बिजली नहीं थी। बिल्डर ने जनरेटर चलाया, लेकिन उसकी क्षमता कम थी। जनरेटर को बंद कर दिया गया। जिस कारण पूरी सोसाइटी में ब्लैक आउट हो गया। लिफ्ट भी बंद रही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बिल्डर और यूपीपीसीएल एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे थे। काफी देर इंतजार करने के बाद निवासियों ने सोसाइटी के गेट पर हंगामा किया। देर रात करीब दो बजे तक निवासी गेट के बाहर बैठे रहे। बिसरख पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बाद में निवासियों ने कोतवाली जाकर पुलिस से बिल्डर की शिकायत की। उसके बाद काफी निवासी नोएडा स्थित डीएम आवास पर पहुंचे, लेकिन डीएम नहीं मिले। इस बीच पुलिस के दबाव के कारण सोसाइटी की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। निवासियों ने बताया कि सुबह तक आपूर्ति ठीक रही, लेकिन उसके बाद फिर ट्रिपिंग शुरू हो गई। मंगलवार की सुबह कलेक्ट्रेट में डीएम से शिकायत की। शिकायत पर डीएम ने बिजली विभाग से जवाब मांगा है। जिसके बाद बिल्डर ने आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन से चार घंटे की कटौती से लोग परेशान
ग्रेनो से लेकर ग्रेनो वेस्ट तक मंगलवार को तीन से चार घंटे की कटौती हुई। इससे सेक्टर और सोसाइटियों के निवासी काफी परेशान रहे। आरोप है कि एनपीसीएल बिना सूचना के कटौती कर रहा है। जिससे गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में ट्रिपिंग की समस्या से भी निवासी परेशान है। रात में 10 से 20 बार एक सोसाइटी में ट्रिपिंग हो रही है। वहीं बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही जगह-जगह ट्रांसफॉर्मर जल रहे है। कई जगह लाइन भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed