फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents hurt by lack of facilities staged a protest

Noida News: सुविधाओं की कमी से आहत निवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Residents hurt by lack of facilities staged a protest
- निवासियों का आरोप अब तक नहीं हो पाई फ्लैटों की रजिस्ट्री
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रींस सोसाइटी के निवासियोें ने सुविधाएं नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। निवासियों ने पोस्टर लगाकर विरोध जताया। उन्होंने पोस्टर में लिखवाया कि सुविधाओं के बिना नहीं रहेंगे। बिल्डर की लापरवाही नहीं सहेंगे जैसे नारों से सोसाइटी गूंज उठी।

निवासियों ने आरोप लगाया कि लिफ्ट की समस्या से लोग प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। कोई सुरक्षा के मानक नहीं है। लिफ्ट की एएमसी अब तक नहीं हुई है। इसके साथ ही डीजी सेट के पावरबैंक का भी इंतजाम नहीं किया गया है। डीजी सेट खुले पड़े हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सीपेज की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। जिम, खेल का मैदान, क्लब जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए निवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि 12 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई असुविधाओं के बीच रहना पड़ रहा है। सोसाइटी में तीन टॉवर हैं। बी और सी टॉवर को अब तक ओसी और सीसी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। सोसाइटी के एसटीपी का पानी बाहर सड़क पर बहाया जा रहा है। सोसाइटी के चारों तरफ की दीवार टूटी हैं। मेंटेनेंस शुल्क हर निवासी समय से दे रहा है। उसके बाद भी कोई सुुविधा नहीं मिल रही है। हिसाब भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed