फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents have been struggling to get the registry done for nine years

Noida News: नौ साल से रजिस्ट्री कराने के लिए संघर्ष कर रहे निवासी

Sun, 28 Sep 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Residents have been struggling to get the registry done for nine years
अमर उजाला संवाद
विज्ञापन



- ओसी व सीसी नहीं मिलने के कारण अब तक अटकी पड़ी है शिवालिक होम्स सोसाइटी की रजिस्ट्री


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नौ साल से सोसाइटीवासी रोजाना रजिस्ट्री करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हर बार रजिस्ट्री जल्द शुरू करने का केवल भरोसा दिया जाता है लेकिन वह दिन अब तक नहीं आया है। निवासियों ने जिदंगी भर कमाई की घर खरीदने में लगा दी इसके बाद भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया। रविवार को साइट सी की शिवालिक होम्स सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में ऐसे ही तममा अन्य मुद्दे उठाए।
उन्होंने बताया कि अब तक सीवर लाइन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लंबे समय से काम चल रहा है। हर बार छह माह में कार्य पूरा होने की बात कह दी जाती है लेकिन कुछ भी धरातल पर नहीं हो रहा है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के बाहर की सड़कों के हाल खराब है। कई बार यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ ही प्राधिकरण के जिम्मेदारों तक इसकी जानकारी पहुंचाई गई लेकिन कुछ बदलाव नहीं हुआ। अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोगों को सोसाइटी में कैद होना पड़ता है। आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर सोसाइटी में कोई व्यवस्था तक नहीं है। कोई भी जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाएं गए हैं। सोसाइटी में मेंटेनेंस देने के बाद भी सफाई से लेकर हर अन्य सुविधाएं धड़ाम हो चुकी हैं। बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण सोसाइटी का इंफ्रा कमजोर होता जा रहा है।
विज्ञापन


क्लब हाउस से लेकर कोई सुविधा नहीं
निवासियों ने बताया कि जब वह फ्लैट ले रहे थे तो उन्हें कई सपने दिखाएं गए थे,लेकिन कोई भी सपना अब तक पूरा नहीं किया गया है। अब तक क्लब हाउस नहीं मिल पाया है। गर्मियों में दूसरी सोसाइटी के पूल में निवासियों को जाना पड़ता है। कोट
विज्ञापन
विज्ञापन






रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। अपने घर का मालिकाना हक लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। - हिमांशु शेखर

सीवर लाइन का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है। - आशीष खरवड़े

सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सोसाइटी में कोई भी इंतजाम नहीं हैं। इसे दुरुस्त किया जाना चाहिए। - शक्ति भट्ट

सड़कों की हालात खराब है। अंडरपास में पानी भर जाने के बाद आना जाना दूभर हो जाता है। -मोहन जैन

नियमित मेंटेनेंंस शुल्क देने के बाद भी सोसाइटी में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। - अजीत शर्मा

क्लब हाउस से लेकर अन्य सुविधाएं अब तक निवासियों को नहीं मिल पाई हैं। - चंदन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article