{"_id":"68b9bf345b64af2e4b02d198","slug":"residents-expressed-their-displeasure-over-not-getting-basic-amenities-noida-news-c-23-1-lko1064-74068-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर निवासियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर निवासियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बिल्डर प्रबंधन ने कहा आरोप बेबुनियाद, करेंगे कानूनी कार्रवाई
इरोस ग्रुप सोसायटी की रजिस्टर्ड एओए के साथ कर रहा बातचीत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बुधवार को निवासी बिल्डर प्रबंधन से मुलाकात करने पहुंचे। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन के बाउंसर और सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिससे धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। निवासियों का आरोप है कि वह पिछले आठ सप्ताह से मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोसाइटी में बिजली का दोगुना बिल वसूला जा रहा है। पीने का साफ पानी, उचित पार्किंग, लिफ्ट और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ कर्मचारी संजय गुप्ता ने भी उनसे अभद्र व्यवहार किया। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सोसाइटी की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती परेशानियों और बिल्डर की उदासीनता से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बिल्डर न तो हमारी समस्याएं सुनता है और न ही सुविधाएं देता है।
वहीं, इरोस ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि इरोस ग्रुप के डायरेक्टर और अधिकारियों के साथ पहले से चल रही निर्धारित मीटिंग बाधित हो गई। मामले में इरोस ग्रुप ने रेसिडेंट्स को नोटिस जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मामले में ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एओए फेज-1 और 2 ने पहले ही नवंबर 2024 में अपनी शिकायतें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सौंप दी थीं। अथॉरिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र लीगल रिप्रेज़ेंटेटिव नियुक्त किया, जिसने अगस्त 2025 में विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में रेजिडेंट्स की मुख्य चिंताओं को शामिल किया गया है और अब सभी आगे के निर्णय जीएनआईडीए के निर्देशों पर आधारित होंगे। इरोस ग्रुप सोसायटी की रजिस्टर्ड एओए के साथ बातचीत कर सभी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है।