{"_id":"68d424790ef7e0ec5a0d2bb6","slug":"residents-demanded-the-right-to-vote-noida-news-c-1-gnd1002-3443391-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवासियों ने मांगा मतदान का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवासियों ने मांगा मतदान का अधिकार
विज्ञापन
नोएडा। शहर की सबसे बड़ी सोसाइटी सुपरटेक केपटाउन में एओए चुनाव का विवाद थम नहीं रहा है। चुनाव के संबंध में सोसाइटी निवासी नवीन दुबे ने नोएडा प्राधिकरण सीईओ, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज और चुनाव अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से नॉर्थ आई और ओआरबी के ओ टावर निवासियों के लिए मतदान का अधिकार मांगा है।
बता दें कि सुपरटेक केपटाउन में एओए का चुनाव 2019 के बाद अब होने जा रहा है जिसमें वोटर लिस्ट बनाए जाने की प्रक्रिया के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बतौर चुनाव अधिकारी आदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने दो मुख्य टावर नॉर्थ आई व टावर ओआरबी के ओ टावर को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक वहां पर बिल्डर रखरखाव शुल्क ले रहे हैं जबकि बिजली व पानी की आपूर्ति लाइन केपटाउन से ही हो रही है। निवासियों की मांग है कि यह दोनों टावर भी एक ही सोसाइटी का हिस्सा हैं ऐसे में यहां के निवासियों को वोटर लिस्ट में शामिल करके एओए चुनाव में भागीदारी करने का अवसर दिया जाए। ब्यूरो