फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents demanded the removal of common area electricity charges

Noida News: कॉमन एरिया बिजली चार्ज हटाने की निवासियों ने की मांग

Sun, 13 Jul 2025 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Residents demanded the removal of common area electricity charges
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रविवार को जीबीएम का आयोजन किया गया। जीबीएम में निवासियों ने मांग कि एनपीसीएल की ओर से जोड़ा गया कॉमन एरिया बिजली चार्ज तुरंत हटाया जाए। बिल्डर, मेंटेनेंस, एनपीसीएल और निवासियों के साथ बैठक की जाए। इसके साथ ही भविष्य में कोई भी चार्ज बिना लिखित सहमति के न जोड़ा जाए। अभी तक दिए गए ट्रिपल चार्ज का रिफंड या एडजस्टमेंट किया जाए। निवासियों ने कहा कि वह बिना सहमति के डबल या ट्रिपल चार्ज को स्वीकार नहीं करेंगे।

निवासियों का आरोप है कि जुलाई में लगभग 11.70 लाख की कॉमन एरिया बिजली की राशि को सभी निवासियों के इंडिविजुअल मीटरों में जोड़ दिया गया, जो कि बिल्कुल अनुचित है। जहां कहीं भी बिजली की लीकेज है, वह भी निवासियों के मीटरों पर जोड़ी जा रही है। जो पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस टीम ने स्वीकार किया कि वह कॉमन एरिया बिजली शुल्क ले रहे हैं और आगे भी यही जारी रहेगा। वे एनपीसीएल के साथ बैठक कर समाधान निकालने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed