{"_id":"68d14b905fff647b94055388","slug":"residents-angry-over-non-availability-of-water-na-news-c-23-1-lko1064-76000-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवरात्रि के पहले दिन पानी नहीं मिलने से निवासी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवरात्रि के पहले दिन पानी नहीं मिलने से निवासी नाराज
विज्ञापन
-आरोप, आए दिन सोसाइटी में पानी की समस्या से होना पड़ रहा परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी में पानी आपूर्ति बाधित होने से दूसरे दिन भी निवासी परेशान रहे। सोसाइटी में नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को भी लोगों के घरों में पानी समाप्त हो गया। आरोप है कि पानी की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। बिल्डर प्रबंधन की ओर से मामले में प्राधिकरण को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।
सोसाइटी में रहने वाले विशाल ने बताया कि नवरात्र के दिन शुरु हो गए हैं। पहले दिन पूजा पाठ करने के लिए घर की धुलाई करने के लिए भी पानी तक नहीं मिला। सोसाइटी में पिछले एक महीने से हर दूसरे दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी दो दिन पहले सोसाइटी में पूरे दिन पानी की समस्या बनी रही थी। प्रबंधन द्वारा पानी का टैंकर भी मांगे गए, लेकिन उसे समाधान नहीं हुआ। वहीं, अब नवरात्रि के पहले दिन भी सोसाइटी में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
12 लाख लीटर पानी की खपत है प्रतिदिन
सोसाइटी में प्रतिदिन पानी की 12 लाख लीटर खपत है,लेकिन उससे भी कम पानी सोसाइटी में मिल रहा है। आरोप है कि सोसाइटी में पानी की सप्लाई कई दिनों से कम की जा रही है। जबकि पानी लोगों की मूलभूत सुविधा है।
विज्ञापन
गंदा पानी आने का आरोप
सोसाइटी में रहने वाले राकेश ने बताया कि सोमवार को कुछ घरों में गंदे पानी की भी आपूर्ति हुई। आरोप है कि पानी में से अधिक बदबू आ रही है। लगातार हो रही पानी की समस्या से लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। बिल्डर प्रबंधन द्वारा प्राधिकरण की सप्लाई में कमी बताई जाती है।
-- -- -- -- -- -- --
पैसिफिक स्कूल के पास स्थित पंपिंग स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिना रुकावट पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राइवेट टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
- प्रशांत पांडेय, जीएम फ़ैसिलिटी, निराला एस्टेट