फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Report will be filed if shops open after 9 pm

रात 9 बजे के बाद दुकानें खुलीं तो दर्ज होगी रिपोर्ट

Mon, 24 Aug 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report will be filed if shops open after 9 pm
रात 9 बजे के बाद दुकानें खुलीं तो दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली में आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी के पकडे़ जाने के बाद अब नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शहर में पुलिस अब रात को चाय-सिगरेट और अन्य दुकानों को बंद कराएगी। इसकी शुरुआत एसीपी-2 ने सेक्टर-24 और सेक्टर-58 थानाक्षेत्र से कर दी है। पुलिस ने कहा है कि रात 9 बजे के बाद दुकानें खुली मिलीं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खाना समेत अन्य ऑनलाइन आर्डर की डिलीवरी रात 12 बजे तक ही की जा सकेगी। 12 बजे केबाद ऑनलाइन डिलीवरी करने के लिए कोई जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरसअल, सेक्टर-58 और सेक्टर-24 का कुछ क्षेत्र दिल्ली सीमा से लगा हुआ है। यहां पर दिल्ली से आकर वारदात कर फरार होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनपर लगाम लगाने के लिए अब पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। जिसमें रात के 9 बजे के बाद सभी दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया गया है। अब रात में दोनों थानाक्षेत्रों में किसी भी स्थान पर इस तरह की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इतना ही नहीं थाने और चौकी के पास भी इस तरह की दुकानों को समय से बंद कराया जाएगा। पुलिसकर्मियों के लिए रात में चाय आदि की व्यवस्था भी अब थाने की कैंटीन में कराई गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 10 दुकानदारों पर कार्रवाई
पुलिस ने लॉकडाउन में दुकानें खोलने पर बीती रात 10 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर धारा-188 के तहत कार्रवाई की है। एसीपी ने बताया कि सेक्टर-24 में एडोब के पास 4 दुकानदार और सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में 6 दुकानदारों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-24 और सेक्टर-58 थानों का क्षेत्र दिल्ली सीमा से सटा है और यहां पर अकसर दूसरे स्थानों से असामाजिक तत्व आते हैं और अपराध करके चले जाते हैं। रात में चेकिंग के दौरान अकसर युवक मिलते हैं तो चाय-सिगरेट की बात कहते हैं। इसलिए अब रात 9 बजे के बाद सभी दुकानों को बंद कराया जाएगा। - रजनीश वर्मा, एसीपी द्वितीय नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed