फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Report sought on diversion of Sahibi river into Najafgarh drain

Noida News: साहिबी नदी के नजफगढ़ नाले में बदलने पर रिपोर्ट तलब

Sun, 02 Nov 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Report sought on diversion of Sahibi river into Najafgarh drain
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली और हरियाणा सरकार से पूछा है कि आखिर कभी साफ बहने वाली साहिबी नदी नजफगढ़ नाले में कैसे बदल गई। एनजीटी ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि इस जलमार्ग के पुनरुद्धार और सफाई के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

मामला प्रकाश यादव बनाम हरियाणा राज्य व अन्य से जुड़ा है, जिस पर न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ सुनवाई कर रही है। अदालत ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से भी इस मामले पर जवाब मांगा था। मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा कि नदियाँ राज्य सरकारों के अधीन आती हैं। उनका उत्तर मुख्य रूप से नमभूमि और नजफगढ़ झील पर केंद्रित रहा। एनजीटी ने कहा कि मंत्रालय का जवाब अधूरा है और दिल्ली सरकार को अब एक महीने के भीतर साहिबी नदी (नजफगढ़ नाला) मुद्दे पर स्पष्ट कार्ययोजना पेश करनी होगी। इस बीच, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दावा किया है कि उनका सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर्यावरण मानकों के अनुरूप काम कर रहा है। हालांकि, याचिकाकर्ता प्रकाश यादव ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार प्लांट के पास वैध संचालन अनुमति (सीटीओ) नहीं है, जो 1 अक्तूबर, 2023 को समाप्त हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed