{"_id":"68ed6034e6a05c91dd0638b9","slug":"report-of-rape-on-the-pretext-of-marriage-na-news-c-15-1-mbd1057-751194-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बरेली जिले की एक किशोरी ने खजुरिया क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली जिले के थाना शेरगढ़ के एक गांव निवासी एक किसान की पुत्री ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करसौला निवासी शकील अहमद ने उससे दोस्ती कर ली। युवक ने शादी करने का वादा किया। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर तीन अक्तूबर को उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने जब शादी करने को कहा तो युवक मुकर गया। इसके बाद मामले की शिकायत लेकर युवक के घर गई। आरोप है कि शिकायत करने पर युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके परिजनाें के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।