{"_id":"617843acff2539586a200e1f","slug":"report-filed-in-dowry-harassment-mewat-news-noi612628624","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के गांव सबरस निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबरस थाना तावडू निवासी पीड़िता रिजवाना ने बताया कि मई 2015 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी आबिद निवासी गन्धोला तहसील तिजारा जिला अलवर के साथ संपन्न हुई थी। शादी में उनके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज का सभी जरूरी सामान दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह शुरू से ही उन्हें कम दहेज लाने पर ताना मारकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में उनसे अल्टो कार के साथ लाख रुपये नगद लाने की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने दहेज की मांग पूरा करने में अपनी असमर्थता जताई तो इससे गुस्साए ससुराल पक्ष के आबिद रज्जाक, रमजानो व रहीस ने 3 अगस्त 2020 को उनके साथ मारपीट कर दी, वही उनका स्त्रीधन छीनकर उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर तावडू बस अड्डे पर छोड़कर भाग गए।
इस दौरान आरोपियों ने उन्हें बगैर दहेज की मांग पूरा किए उनके घर नहीं आने की धमकी दी। इसके अगले दिन उनके पिता उनकी ससुराल पहुंचे और दहेज न देने की अपनी मजबूरी को उन्हें बताया, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात को अनसुना कर उन्हें अपने घर से भगा दिया। 24 सितंबर वर्ष 2020 को पीड़िता ने महिला सेल नूंह को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद तावडू सदर थाना पुलिस ने गत सोमवार देर शाम आरोपी पति आबिद, ससुर रजाक, सास रमजानो व रहीस और अकबर निवासी गन्धोला तहसील तिजारा जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।