फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Report filed against unknown in murder of property dealer

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Report filed against unknown in murder of property dealer
कल्दा गांव के पास बाइक सवार हमलावर ने मारी थी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बंबावड गांव के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या में बादलपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी के जरिये कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
बंबावड़ के महिपाल सिंह (45) गांव में खेती के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह स्कूटी से घर जा रहे थे। उस दौरान कल्दा गांव के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के नीचे बाइक सवार हमलावर ने महिपाल को छाती में गोली दी थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल का कहना है कि घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस की टीमें घटनास्थल व आसपास के लगे कैमरे को खंगालने में लगी है। कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाली जा रही सीडीआर
परिजन ने किसी प्रकार की रंजिश से इन्कार किया है। कहना है कि दो बेटियों की शादी होगी या नहीं इसपर तेरहवीं के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। परिजन ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की ओर से फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के अलावा सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed