{"_id":"6910d4f036245ab0a303ec67","slug":"repair-work-on-dnds-broken-road-begins-vehicular-pressure-will-continue-grnoida-news-c-1-noi1095-3610911-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएनडी की उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू, रहेगा वाहनों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएनडी की उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू, रहेगा वाहनों का दबाव
विज्ञापन
- रात 11 से सुबह 6 और दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच होगी मरम्मत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) की उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। पहले दिल्ली से नोएडा को आने वाली सड़क की मरम्मत होगी। इसके बाद नोएडा से दिल्ली जाने वाले कॉरिडोर की मरम्मत होगी। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और शाम के व्यस्त समय में काम नहीं करने की सलाह दी है। करीब एक माह तक जारी रहने वाले मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों का दबाव या जाम की स्थिति यहां पर रह सकती है। डीएनडी से प्रतिदिन करीब 5 लाख वाहन गुजरते हैं। सामान्य स्थिति में भी नोएडा की तरफ वाहनों के दबाव से शाम के समय जाम की स्थिति रहती है।
सड़क की मरम्मत का काम नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड द्वारा सड़क की मरम्मत का काम किया जाना है। सड़क को पूरी तरह नए रूप में बनाया जाएगा। अभी जगह-जगह से सड़क टूटी हुई है। इसको देखते हुए रिसरफेसिंग का काम शुरू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बताया गया कि काम करने के लिए कंपनी को रविवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद दोपहर में 12 से शाम 4 बजे तक रिसरफेसिंग का काम किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह ने बताया मुख्य सड़क व लूप की रिसरफेसिंग का काम किया जाना है। अभी दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर काम शुरू किया गया है। इस हिस्से का काम पूरा होने में 15 से 20 दिन का समय लगने का अनुमान है। इसके बाद नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर काम होगा। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात में 2 व दोपहर में 1 लेन बंद कर काम करें। काम होने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे।