फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Removed encroachments from village drains and also cleaned them

Noida News: गांवों के नाले-नालियों से अतिक्रमण हटाए, सफाई भी की

Sat, 08 Nov 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Removed encroachments from village drains and also cleaned them
नोएडा। गांवों की सड़कों पर अब नाले का पानी नहीं भरेगा क्योंकि नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार से सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया। कई गांवों में नाले-नालियों पर अतिक्रमण कर बनाए गए रैंप, छज्जे समेत अन्य निर्माण तोड़े गए। चोक पड़ी सीवर लाइनों की सफाई भी शुरू हुई है। प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र के घनी आबादी और ज्यादा समस्या वाले 9 गांव का चयन पहले चरण में किया है। अब एक महीने तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-49 बरौला में कई सड़कों पर गंदे पानी का भराव होने और जलनिकासी दुरुस्त न होने की समस्या है। यहां पर अभियान में प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह पहुंचे। जीएम ने मौके पर खड़े होकर कई सड़कों के किनारे चोक पड़ी नालियों को अतिक्रमण तुड़वाकर खुलवाया। याकूबपुर, भंगेल, सलारपुर, सर्फाबाद व अन्य गांव में जीएम एके अरोड़ा ने टीम के साथ निरीक्षण कर नालियों के अतिक्रमण पर तोड़फोड़ और सफाई करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed