फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Religious Journeys Have Become More Expensive

Noida News: महंगी हो गईं धार्मिक यात्राएं, 7-8 फीसदी अधिक चुका रहे शहरवासी

Sat, 25 Apr 2026 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Religious Journeys Have Become More Expensive
महंगी हो गईं धार्मिक यात्राएं, 7-8 फीसदी अधिक चुका रहे शहरवासी
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए जिला अस्पताल में रोजाना हो रहे करीब 200 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इस बार की धार्मिक यात्राएं महंगी हो गई हैं जो लोगों की जेब पर असर डाल सकती हैं। पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव इस महंगाई का मुख्य वजह है। ऐसे में टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी का कारोबार प्रभावित हुआ है।
उन्होंने अपना औसत निकालने के लिए इस साल किराया बढ़ा दिया है। इसके बाद भी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी पर प्री बुकिंग करने वालों का तांता लगा है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक योगेश वर्मा ने बताया कि चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो गई है और यहां पर यात्रा करने वालों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी। इसके अलावा यात्रा शुरू होने के बाद लोगों की भीड़ अधिक बढ़ने लगी है। वहीं, अमरनाथ यात्रा और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी लोगों ने प्री-बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। किराये की बात करें तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल यात्रा में 7 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बतादें कि बढ़ती महंगाई की आंच अब बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के रास्तों तक भी पहुंच गई है। नोएडा एनसीआर से अधिक संख्या में लोग धार्मिक यात्राएं करते हैं। ऐसे में इन दिनों में ट्रैवल्स का कारोबार सबसे ज्यादा होता है। हालांकि अभी अमरनाथ के कपाट नहीं खुले हैं, बल्कि केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुल चुके हैं। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए जिला अस्पताल में रोजाना करीब 200 लोग स्वास्थ्य परीक्षण भी करवा रहे हैं।ऑनलाइन बुकिंग भी उपलब्ध
विज्ञापन

धार्मिक यात्राओं के टूर पैकेज ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। पेटीएम, मेक माई ट्रिप जैसे तमाम ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए टूर के पैकेज उपलब्ध कराए जाते हैं। सुरक्षा के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म चालक व वाहन से जुड़ी हर एक जानकारी के मेल व व्हाट्सएप भी करते हैं। हालांकि इनके दाम ऑफलाइन के मुकाबले थोड़ा कम रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के लिए :
10,000 से 20,000 प्रति व्यक्ति
19,000–23,000 (2 लोगों के लिए)
-क्या क्या है शामिल- होटल, ट्रांसपोर्ट, ब्रेकफास्ट-डिनर (3-4 दिन)
-------
बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों के लिए :
18,500 से 23,500 प्रति व्यक्ति
निजी वाहन 16,000–33,000 प्रति व्यक्ति (लोगों की संख्या पर निर्भर)
-क्या क्या है शामिल : होटल, ट्रांसपोर्ट, ब्रेकफास्ट-डिनर (3-4 दिन)
--------
चारधाम यात्रा पैकेज (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) :
28,500 से 31,500 प्रति व्यक्ति
लग्जरी पैकेज : 40,000 या उससे अधिक
क्या क्या मिलेगा : होटल, ट्रांसपोर्ट, ब्रेकफास्ट-डिनर (8-12 दिन)
(नोट : सभी पैकेज समूह के लिए लागू हैं)
-----
कोट
वैश्विक उथल पुथल का असर सभी संसाधनों में पर पड़ा है। होटल में खाने से लेकर ठहरने व ट्रांसपोर्ट में भी इसका असर है। ऐसे में पैकेज में थोड़ा इजाफा जरूर हुआ है। -योगेश वर्मा, संचालन प्रमुख, टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी

तीन महीने पहले से लोग बुकिंग कराना शुरू कर देते हैं। इन दिनों ट्रेवल्स कंपनियों के लिए सबसे खास समय है, जब सबसे ज्यादा बुकिंग आती है। हर साल कुछ न कुछ दाम बढ़ते हैं लेकिन वैश्विक युद्ध के चलते पैकेज पर असर पड़ा है। -अब्दुल वाहिद, टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed