फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief... Puzzle parking to be built in Sector-63 at a cost of Rs 13.98 crore

Noida News: राहत... 13.98 करोड़ से बनेगी सेक्टर-63 में पजल पार्किंग

Fri, 17 Oct 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Relief... Puzzle parking to be built in Sector-63 at a cost of Rs 13.98 crore
नोएडा प्राधिकरण ने परियोजना का टेंडर जारी किया, 31 अक्टूबर तक एजेंसियों से मांगे आवेदन
विज्ञापन


150 चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की होगी क्षमता, जी ब्लॉक में पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर होगा निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की पहली पजल पार्किंग सेक्टर-63 में जल्द बनेगी। नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल ने इस परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। पार्किंग के निर्माण के लिए 13.98 करोड़ रुपये की राशि अनुमानित है। प्राधिकरण ने इस पार्किंग को बनाने के लिए एजेंसियों से 31 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। पार्किंग 4 मंजिल की होगी जिसमें हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिये कार ऊपर नीचे रखी जाएंगी। क्षमता 150 कार खड़ी करने की होगी।


सेक्टर-63 की पजल पार्किंग परियोजना के बारे में प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ये पार्किंग 4 मंजिल की होगी। लोहे के स्ट्रक्चर पर इसे बनाया जाएगा और हाईड्रोलिक प्लेटफार्म लगाए जाएंगे। पार्किंग जी ब्लॉक में पार्क के पास में खाली पड़ी जगह में बनाई जाएगी। निर्माण 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा। यहां पर पार्किंग बनाने के साथ ही दोनों तरफ वाहनों के आवागमन को फुटपाथ भी बनाया जाएगा। पार्किंग के सामने और दोनों तरफ प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने की भी जगह होगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-63 औद्योगिक सेक्टर है लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन कंपनियों के सामने खड़े होते हैं। इस वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed