फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief material distributed to 150 families

Noida News: बाढ़ से प्रभावित 150 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Sat, 23 Aug 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Relief material distributed to 150 families
-जिला प्रशासन ने की सेक्टर-150 के पास प्रभावित परिवारों की मदद
विज्ञापन

-जेवर तहसील की टीम बाढ़ से फसल के नुकसान का कर रही आकलन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शनिवार को यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। सेक्टर 150 के पास दादरी विधायक तेजपाल नागर और एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने 150 परिवारों को राहत सामग्री किट दी। जिसमें राशन से लेकर अन्य उपयोगी चीजें शामिल हैं। वहीं जेवर तहसील की टीम बाढ़ से फसल के नुकसान का आकलन कर रही हैं। ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति दी जा सके।


हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने के कारण दिल्ली एनसीआर में यमुना का जल स्तर बढ़ गया था। इसका असर गौतमबुद्ध नगर में भी रहा था। डूब क्षेत्र में बांध तक पानी लग गया था। जलस्तर बढ़ने से खेतों के साथ-साथ अवैध फार्म हाउसों में पानी भर गया था। वहां रहने वाले लोग बाहर आ गए थे। सभी ने पुश्ता पर रहकर पानी कम होने का इंतजार किया। वहीं प्रशासन ने भी उनको खाना उपलब्ध कराया। अब शनिवार को तहसील सदर में बाढ़ से प्रभावित 150 परिवारों को राहत सामग्री दी गई है। दादरी विधायक तेजपाल नागर भी मौजूद रहें। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी को एक-एक राशन किट दी गई। जिसमें दाल, चावल, आटा, तेल और मसाले आदि सामान था। इसके अलावा एक बाल्टी, टेंड, आलू व अन्य सामान दिया गया है। एसडीएम जेवर अभय सिंह का कहना है कि लेखपाल फसल के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed