फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief from jam on Yamuna Expressway, now fastag on 8 lanes

यमुना एक्सप्रेसवे पर मिलेगी जाम से राहत, अब 8 लेन पर फास्टैग

Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Relief from jam on Yamuna Expressway, now fastag on 8 lanes
ग्रेटर नोएडा/जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर फिलहाल दोनों तरफ दो-दो लेन में फास्टैग की सुविधा है। अब बुधवार से दोनों तरफ दो-दो लेन और बढ़ जाएंगी। ऐसे में कुल आठ लेन पर फास्टैग की व्यवस्था हो जाएगी। वहीं, घने कोहरे के कारण हादसे रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर सभी वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा व भारी वाहनों की गति 60 की गई है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वाले वाहन चालकों को जेवर, मथुरा और आगरा तीनों टोल पर जाम का सामना करना पड़ता है। मात्र दो लेन पर फास्टैग होने से कतार लग जाती है। अमर उजाला ने फास्टैग लेन कम होने से जाम की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के तीनों टोल पर अतिरिक्त 2-2 लेन में फास्टैग की व्यवस्था शुरू कर दी है। अगले चार से पांच दिनों में दो-दो लेन और बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में दोनों तरफ 6-6 लेन हो जाएंगी।
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए कम की वाहनों की रफ्तार
एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने हल्के वाहनों की रफ्तार सीमा 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है, जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 से घटाकर 60 कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से दोनों ओर दो-दो लेन पर सुविधा शुरू जाएगी, जबकि चार से पांच दिनों में और दो-दो लेन पर व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को यमुना एक्सप्रेसवे आने व जाने के लिए दोनों ओर 6-6 लेन में फास्ट टैग की सुविधा मिल जाएगी।
- जेके शर्मा, जेवर टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed