फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   reharsal for tractor pared

सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने किया रिहर्सल

Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
reharsal for tractor pared
टैक्टर परेड के लिए एकत्र किसान - फोटो : Mewat
पुन्हाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जुरहेड़ा राजस्थान से धरनास्थल सुनेहड़ा बॉर्डर तक सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ 26 जनवरी को दिल्ली कूच को लेकर रिहर्सल किया। इसकी अगुवाई मौलाना अरसद मिलखेड़ा सहित अन्य किसान नेताओं ने की। सुनहेड़ा बॉर्डर पर 12 जनवरी से किसानों का धरना चल रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य रमजान चौधरी ने बताया कि शनिवार को सैकड़ों ट्रैक्टर, बाइक और निजी वाहनों के साथ रिहर्सल किया गया है। उसके बाद धरनास्थल पर मौजूद हजारों किसानों को 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए समझाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूंजीपतियों की सरकार है और किसानों को कॉरपोरेट घरानो का गुलाम बनाना चाहती है, जो किसान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालकर ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में मोर्च की प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई और सभी तैयारियों की जिम्मेदारी बांटी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर उमर मौहम्मद पाड़ला, अरशद ऐडवोकेट ने कहा कि शुक्रवार को जो सिंघु बॉर्डर पर संदिग्ध युवक पकड़ा गया है, इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह बौखलाएं हैं। पिछले दो महीने से शांतिपूर्ण तरह से चल रहे आंदोलन में असामाजिक तत्वों को घुसाकर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा सरकार कितने भी हथकंडे अपना ले, लेकिन देश का किसान तब तक धरना से नहीं उठेगा, जब तक तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता और एमएसपी की गारंटी नहीं दी जाती। इस मौके पर सिद्दीक अहमद मेव, रमजान चैधरी, मौलाना साबिर मजहरी आदि हजारो लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का रहा इंतजाम
आज किसानों के ट्रैक्टर रिहर्सल को देखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन की मशीनें किसी भी प्रदर्शन को रोकने के लिए लगाई हुई थी। किसानों का रिहर्सल खत्म होने के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed