फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry of 1075 flats by the end of the month

Noida News: माह के अंत तक 1075 फ्लैटों की रजिस्ट्री

Fri, 12 Apr 2024 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Registry of 1075 flats by the end of the month
बैठक में सीईओ ने 15 बिल्डरों को फ्लैटों की रजिस्ट्री के दिए निर्देश
विज्ञापन

---------
325 की रजिस्ट्री हो चुकी हैं, कुल 1400 का लक्ष्य

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
शहर में माह के अंत तक 1075 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। बिल्डरों ने कुल बकाया की 25 प्रतिशत रकम जमा करा दी है, लेकिन किसी न किसी वजह से रजिस्ट्री का काम अटका हुआ है। शुक्रवार को प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ बैठक में बिल्डरों ने जल्द रजिस्ट्री का काम करने का आश्वासन दिया है।
लिगेसी स्टाल्ड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की समस्याओं के निदान के लिए जारी शासनादेश के बाद 57 बिल्डरों में से 42 ने छूट के बाद 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने की सहमति दी है। इनमें 15 बिल्डरों की ओर से 10 अप्रैल तक धनराशि जमा करा दी गई है। इन बिल्डरों को कुल 1400 रजिस्ट्रियां कराने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी तक 325 ही हुई हैं। बैठक में बिल्डरों ने बताया कि बीच हुईं रजिस्ट्रियां जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री कराने में अपेक्षित रूचि नहीं ले रहे हैं। कुछ खरीदार देश से बाहर हैं तो कुछ ने फ्लैट किराये पर दे रखा है। ऐसे में खरीदारों को उनके मूल पते पर रजिस्ट्री कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। माह के अंत तक सभी स्वीकृत रजिस्ट्रियां करा दी जाएंगी।
विज्ञापन



इन बिल्डरों ने दिया आश्वासन
सेक्टर-78 नोएडा के आवंटी मेसर्स आईआईटीएल निबंस के प्रतिनिधि ने बताया कि स्वीकृत 218 में से 148 रजिस्ट्रियां बची हैं। इनमें 41 के दस्तावेज तैयार हैं। इनका रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह होगा। इसी तरह सेक्टर-144 के आवंटी मेसर्स गुलशन होम्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि तीन परियोजनाओं में कुल स्वीकृत 316 रजिस्ट्रियों में से 226 बची हैं। इनमें 25 के दस्तावेज तैयार हैं। रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह तक हो जाएगा। सेक्टर-168 के आवंटी मेसर्स कैपिटल इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि कुल स्वीकृत 68 रजिस्ट्रियों में से 38 के दस्तावेज तैयार हैं। सेक्टर-108 के आवंटी मैसर्स डिवाइन इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर ने बताया कि कुल स्वीकृत 35 रजिस्ट्रियों में से 17 बची हैं। सेक्टर-75 के आवंटी मेसर्स ऐपेक्स ड्रीम होम्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि कुल स्वीकृत 154 रजिस्ट्रियों में से 20 माह के अंत तक हो जाएंगी। अन्य खरीदारों को भी नोटिस देकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed