फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration of Mahila Samman Rashi and Sanjeevani Yojana from today

Noida News: महिला सम्मान राशि व संजीवनी योजना का पंजीकरण आज से

Sun, 22 Dec 2024 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Registration of Mahila Samman Rashi and Sanjeevani Yojana from today
आतिशी, केजरीवाल व सिसोदिया अलग-अलग इलाकों से शुरू करेंगे काम
विज्ञापन

2100 रुपये महिलाओं के खातों में जाएंगे, आप कार्यकर्ता पहुंचेगे घर-घर
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की तरफ से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। आप कार्यकर्ता पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण घर-घर जाकर करवाएंगे। पहले दिन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी अलग-अलग इलाकों में इस काम को शुरू करेंगे।

केजरीवाल ने रविवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से कहा कि महिला सम्मान राशि के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर माह 2100 रुपये आएंगे। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी होंगी। लड़कियों को उच्च शिक्षा में भी मदद मिलेगी। गृहणियों को 2100 रुपये से घर का खर्चा चलाने में मदद मिलेगी। योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसके लिए कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आप कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचेगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जिनका भी पंजीकरण हो, उन्हें अपना कार्ड पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे।
विज्ञापन

संजीवनी योजना में भी खर्च सरकार का
केजरीवाल बताया कि संजीवनी योजना में 60 साल से ऊपर जितने भी बुजुर्ग हैं, उन सभी के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। चाहे सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज हो, चाहे अमीर हो या गरीब हो। आज तक किसी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं किया। अब आप सरकार बुजुर्गों का इलाज कराएगी। इस योजना का भी लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से शुरू होगा। आप कार्यकर्ताओं की टीमें इसके लिए भी घर-घर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 लाख होंगे लाभार्थी

केजरीवाल ने बताया कि आप की टीमें जब घर आएं तो वोटर कार्ड तैयार रखना है। साथ में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि उनका वोट कटवा तो नहीं दिया गया। अगर वोट कट गया है तो जो टीम घर पहुंचेगी, वह वोट भी जुड़वा देगी। सोमवार को वे मनीष सिसोदिया और आतिशी कुछ इलाकों में जाकर अपने हाथ से लोगों का पंजीकरण करेंगे। इसके बाद पूरी दिल्ली में इन योजनाओं का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। सम्मान योजना में 35-40 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकता है, जबकि संजीवनी योजना के तहत 10-15 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल सकता है।
----


दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण शुरू हो रहा है। केजरीवाल कवच कार्ड का लांच हर मां, बहन और बेटी के आत्मसम्मान, बुजुर्गों की देखभाल और हर परिवार के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। - मनीष सिसोदिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री

----
अब पैसों की कमी के कारण किसी बेटी की उच्च शिक्षा अधूरी नहीं रहेगी। वहीं, महंगाई के इस दौर में किसी बहन को खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये मिलेंगे। - आतिशी, मुख्यमंत्री

---

महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता
. 18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली निवासी और वोटर हो।

. वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी न हो।
. मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर योजना से बाहर।
. पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी नहीं होगी पात्र।
. दिल्ली सरकार की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी नहीं होंगी पात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed