{"_id":"68c5bb52d7d9d835cd0dbb97","slug":"registration-for-mp-sports-festival-begins-better-platform-will-be-available-na-news-c-100-1-slko1028-143820-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण शुरू, मिलेगा बेहतर मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण शुरू, मिलेगा बेहतर मंच
Sun, 14 Sep 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। सांसद खेल महोत्सव के लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। 20 सितंबर पर इच्छुक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गांव, ब्लॉक, जिला, मंडल के साथ ही राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे क्षेत्र में कराया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण कराया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी वेबसाइट sansadkhelmahotsav.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की देखरेख में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इसका शुभारंभ नंदिनीनगर महाविद्यालय में 25 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता में कुश्ती, वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल होंगे। प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से शुरू होकर विधानसभा स्तर तक आयोजित की जाएगी। 25 दिसंबर तक खेलों का आयोजन होगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया जाएगा। सांसद ने कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। जो आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।