फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration booth not installed, sports lovers keep wandering in rain

Noida News: नहीं लगा पंजीकरण बूथ, बारिश में भटकते रहें खेलप्रेमी

Sun, 08 Sep 2024 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Registration booth not installed, sports lovers keep wandering in rain
आज से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए रविवार को भी नहीं हुआ टिकट का पंजीकरण
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से केवल मिल रहा आश्वासन, परेशान हुए लोग, कहा मजाक बना दिया है


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच आज से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के टिकट के लिए चार दिन से भटक रहें खेलप्रमियों के लिए रविवार को भी निराशा हाथ लगी। बरसात में भीगते हुए खेलप्रेमी टेस्ट मैच देखने के लिए टिकट का पंजीकरण कराने के लिए दूर-दूर से सुबह से स्टेडियम पर आना शुरू हो गए। लेकिन, स्टेडियम के पास कहीं भी पंजीकरण बूथ की व्यवस्था नहीं होने से युवा मायूस हो गए और इधर-उधर भटकते रहें। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। कर्मचारी सोमवार को सुबह आठ बजे से मैदान के गेट नंबर एक पर दर्शकों को पास देने का आश्वासन देते रहें।
नौ से 13 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। मैच को देखने के लिए खेलप्रमियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। बरसात में भीगते हुए जिले के अलावा दूरदराज से खेलप्रेमी सुबह आठ बजे से स्टेडियम के गेट पर पहुंचने लगे। लेकिन, वहां उन्हें कहीं भी कोई पंजीकरण बूथ नहीं मिलने से वह काफी परेशान हुए और निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

-----------
ऑनलाइन पंजीकरण फेल, आज आठ बजे से टिकट मिलने का आश्वासन
आयोजकों की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर व जिले के पांच स्थानों पर चार सितंबर से निशुल्क टिकट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बूथ लगाने के वादे खोखले साबित नजर आए। रविवार को भी युवा स्टेडियम के बाहर पंजीकरण के लिए परेशान नजर आए। खेलप्रेमी अनुज ने बताया कि बीते चार दिन से टिकट के लिए स्टेडियम के चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पवन, अक्षय, राहुल ने बताया कि सुबह से गेट नंबर एक पर बूथ लगने का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि पंजीकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कल मैच से पूर्व करीब आठ बजे से दर्शकों को गेट नंबर एक से पास मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
2200 किमी दूर से आया केन विलियमसन का प्रशंसक

बिहार के रहने वाले आरव के दिल में क्रिकेट के प्रति दीवानगी इस कदर है। 2200 किमी का सफर भी मैच देखने की चाहत व अपने चहेते खिलाड़ी से मिलने से नहीं रोक पाई। बाइक पर सवार होकर न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट को देखने और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचा है। लेकिन, कड़ी सुरक्षा के कारण दर्शक अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed