फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration begins for admission in class 11th in Delhi Model Virtual School

Noida News: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में 11वीं में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू

Tue, 25 Jun 2024 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Registration begins for admission in class 11th in Delhi Model Virtual School
-25 जून से 14 जुलाई तक कराया जा सकता है ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन


-स्कूल और दाखिला संबंधी जानकारी के लिए वेबिनार होगा आयोजित

-सुबह की पाली में चलेगा स्कूल, शाम की पाली छात्रों की मांग पर निर्भर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के पहले दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (डीएमवीएस) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार (25 जून) को शुरु हो गई। डीएमवीएस की वेबसाइट www.dmvs.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई तक किया जा सकता है। दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा, दूसरे चरण में आवेदनों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा होगी, जबकि तीसरे चरण में दाखिले की पुष्टि और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।


शिक्षा निदेशालय ने इस स्कूल की दाखिला प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूल में कक्षाएं सुबह की पाली में ही चलेंगी। शाम की पाली का प्रावधान आवेदकों की मांग पर ही निर्भर करेगा। टर्म एंड परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन होगा। स्कूल की ओर से दाखिला व स्कूल संबंधी जानकारी के लिए वेबिनार आयोजित किया जाएगा। दाखिले के इच्छुक आवेदक व उनके अभिभावक वेबिनार में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) से संबद्ध इस स्कूल को दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022 में शुरू किया था। यह कहीं से भी सीखने और परीक्षण के सिद्ंात पर कार्य करता है। इस स्कूल के माध्यम से छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें परीक्षा माध्यम ऑनलाइन ही है। भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के दसवीं पास छात्र यहां दाखिला ले सकते हैं। आवेदक की आयु 31 मार्च तक 15-20 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed