फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Regarding water conservation, Mahavir Prasad, CEO of Zilla Parishad took a meeting of Village Secretary, ABPO and BDPO and other concerned officers on Wednesday.

जल संरक्षण

Wed, 28 Jul 2021 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Regarding water conservation, Mahavir Prasad, CEO of Zilla Parishad took a meeting of Village Secretary, ABPO and BDPO and other concerned officers on Wednesday.
नूंह। जल संरक्षण के संबंध में जिला परिषद के सीईओ महावीर प्रसाद ने बुधवार को ग्राम सचिव, एबीपीओ व बीडीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में एक है, जिसके तहत जल शक्ति अभियान चलाया गया है। इसी के दृष्टिगत ग्राम सचिवों व बीडीपीओ को जल संरक्षण के लिए पौधारोपण, तालाबों की सफाई, सोख्ता गड्ढों सहित विभिन्न कार्यों का लक्ष्य दिया गया है। बारिश के मौसम के मद्देनजर अधिक से अधिक जल संरक्षण किया जा सके और पानी को व्यर्थ बहने से रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को जिले में 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिले में 7 नर्सरी हैं जहां से पौधे लेने होंगे। बैठक में बताया गया कि जिले में स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, तालाब, गांव के रास्तों व पंचायत जमीन, श्मशान घाट, वन विभाग की भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम सचिव व बीडीपीओ गांव में सरकार की योजनाओं को बेहतर रूप से क्रियान्वित कर सकते है।
विज्ञापन

ये सभी कार्य समय पर पूरे करवाएं ताकि अधिक से अधिक बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोका जा सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सविता मलिक, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, सभी बीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पानी की एक-एक बूंद बचाना समय की जरुरत
नूंह। उपायुक्त शक्ति सिंह ने लोगों से जल-संरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि जल-संरक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाले पारम्परिक तौर-तरीकों को साझा करने की जरूरत है। उन्होंने पानी की एक-एक बूंद को बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले वक्त में पानी को लेकर पूरी दुनिया में बढ़ने वाली मुश्किलों के चलते जरूरी है कि बारिश की एक-एक बूंद को बचाना भी जिम्मेदारी हो।
फोटो ऱ् सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद जल शक्ति अभियान की बैठक लेते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed