{"_id":"61b0ee8e4e568467b674ae19","slug":"refusing-to-vaccinate-mewat-news-noi6202446155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवाने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवाने से इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल की दो पंचायतों व शहर के तीन वार्डों में टीकाकरण कम होने के चलते प्रशासन गंभीर है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक, बिजली विभाग के अधिकारी व नगर पालिका कर्मचारी शहर के वार्ड नंबर 6 ,3 और 4 लोगों से टीकाकरण कराने के लिए का आह्वान करने पहुंचे। इस दौरान शहर के वार्ड नंबर 6 गवारका कॉलोनी के पास एक परिवार की तीन महिलाओं ने एसडीएम व तहसीलदार सहित पूरे प्रशासन के सामने वैक्सीन लगवाने से साफ इनकार कर दिया। लोगों के समझाने और काफी मशक्कत करने के बाद जब यह नहीं माने तो एसडीएम सुरेंद्र पाल ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अभियंता को बिजली कनेक्शन काटने, खाद्य निरीक्षक को राशन बंद व नगर पालिका प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं को रोकने की धमकी दी गई। लगभग आधे घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद परिवार की तीनों महिलाओं ने किसी तरह वैक्सीन लगवाई।
तावडू एसडीएम सुरेंद्र पाल ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत लगभग 95 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। तावडू के ग्राम पंचायत सहसोला के अंतर्गत आने वाले 5 गांव, ग्राम पंचायत चीला व तावडू शहर के 3 वार्डों में टीकाकरण कराने में थोड़ा पिछड़े हुए है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह स्वयं तावडू तहसीलदार शालिनी लाठर, नगर पालिका कर्मचारियों, वार्ड पार्षद व गणमान्य लोग, खाद्य निरीक्षक और बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने साथ लेकर शहर इन वार्डों में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक चांद सिंह बिजली अभियंता नसीम, वार्ड पार्षद सुरेंद्र रहमू पहलवान व नगर पालिका कर्मचारियों सहित कई मौजूद रहे।
टीकाकरण पर गुमराह करने वालों पर कार्रवाई
तावडू के वार्ड नंबर छह में एक परिवार वैक्सीन को लेकर भ्रमित था। जिसे समझाने के बाद वैक्सीन लगा दी गई। वैक्सीन को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। सभी को कोराना महामारी से बचाने के लिए किया जा रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि सब को सुरक्षा के दायरे में लाया जाए। जो लोग टीकाकरण के प्रति भ्रमित वे गुमराह करने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सुरेंद्र पाल, एसडीएम तावडू