फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reel business running with faith

Noida News: आस्था से चल रहा रील का कारोबार

Fri, 23 Jun 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reel business running with faith
संशोधित
विज्ञापन

आस्था से चल रहा रील का कारोबार

- धार्मिक यात्राओं के सहारे व्यूज बटोरने की चाह में जुटे रील क्रिएटर

- प्रसिद्ध संत और महात्माओं की रील शेयर कर बढ़ा रहे फॉलोअर्स और व्यूज



हर्ष मिश्रा

नोएडा। चितवन शर्मा डेढ़ वर्षों से रील बना रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज से अब तक 58 वीडियो साझा कर चुके हैं। व्यूज नहीं आने पर उन्होंने वीडियो पोस्ट करना बंद कर दिया। करीब एक माह पहले वह वृंदावन गए थे जहां हनुमान मंदिर का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो को 27 लाख बार देखा गया। इसके बाद उन्होंने धर्म आधारित विषयों पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उनकी दूसरी वीडियो पर 4.66 लाख व्यूज आए।
चितवन कहते हैं कि धर्म और आस्था से जुड़े कंटेंट डाले जाने से रीच अचानक बढ़ जाती है। ऐसा सोचने वालों में वह अकेले नहीं हैं। उनके जैसे सैकड़ों अन्य क्रिएटर्स भी इसी तरह के वीडियो पोस्ट कर व्यूज कमा रहे हैं। व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने की चाह इतनी ज्यादा है कि केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर मथुरा व वृंदावन जैसे पावन धामों में रील बनाने की होड़ सी लगी हुई है। यही नहीं किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आए प्रसिद्ध धर्मगुरुओं के उपदेशों को भी वह 30 से 40 सेकेंड का वीडियो बनाकर साझा कर रहे हैं। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन




दिल्ली के बड़े इंफ्ल्यूएंसर्स का समूह हाल ही में केदारनाथ धाम गया था। उन्होंने ट्रैंकिंग के साथ-साथ दर्शन करते हुए तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। करोड़ों की संख्या में लोगों ने उसे देखा। कई इंफ्ल्यूएंसर्स के फॉलोअर्स भी इससे बढ़े हैं। ग्रेटर नोएडा में रहने वाली यू-ट्यूब क्रिएटर थारी बिजली उर्फ क्षमा त्रिवेदी कहती हैं कि गूगल एलगोरिदम आस्था से जुड़े कंटेंट को ज्यादा सपोर्ट करता है। ऐसे में जल्दी फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में लोग ज्यादातर इसी कंटेंट पर ज्यादा से ज्यादा वीडियो बनाना पसंद कर रहे हैं। वहीं धार्मिक स्थलों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी होती है। ऐसे में लोग भी इन जगहों को देखना पसंद करते हैं। अच्छे व्यूज आने की वजह से क्रिएटर को खासा फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






धर्मगुरुओं के वीडियो को खूब पसंद कर रहे लोग



संत प्रेमानंद बाबा हों या पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। संत प्रेमानंद बाबा क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात के बाद काफी चर्चित हो गए। उसके बाद सोशल मीडिया पर मधुर ध्वनि के साथ उनके उपदेशों वाले वीडियो ज्यादा वायरल हो रहे हैं। वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्रिएटर्स ट्रांजिशन के सहारे इन वीडियो को और भी ज्यादा आकर्षक बनाकर दिखाते हैं। वहीं वायरल होने वाली लिस्ट में जया किशोरी भी खासा ट्रेंड में हैं।





केवल कंटेट के मकसद से भी धार्मिक स्थल जा रहे लोग



रील्स क्रिएटर मंयक कुमार बताते हैं कि लोग धार्मिक कंटेट डालते हैं। लेकिन केवल व्यूज पाने या फॉलोअर्स की चाहत में किसी धार्मिक स्थल पर जाना और वीडियो बनाना गलत है। आज के सोशल मीडिया वाले दौर में लोग व्यूज पाने के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। आस्था से रील चल सकती है, लेकिन रील से आस्था नहीं। क्रिएटर्स को यह समझना जरूरी है।








ऐसे मिल रहे व्यूज



रील क्रिएटर दक्ष चौधरी ने बताया कि किसी भी रील को डालने में हैशटैग का प्रयोग किया जाता है। धर्म से जुड़े सभी हैशटैग करोड़ों में चल रहे हैं। यानी करोड़ों की संख्या में लोग इसपर वीडियो बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिएटरों को बेहतर रीच मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed