फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Recovery of Rs 1.60 lakh to be from Panchayat Secretary

Noida News: पंचायत सचिव से होगी 1.60 लाख रुपये की वसूली

Tue, 04 Nov 2025 01:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 1.60 lakh to be from Panchayat Secretary
विकास खंड हसायन की ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान फंस गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत में हुए कार्याें में 3,20,436 की अनियमितता पाई गई है। इसमें से 1,60,218 रुपये की पंचायत सचिव से वसूली की जाएगी। इसके लिए सचिव को अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पूर्व में सचिव देवेंद्र सिंह को सात बिंदुओं पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन पर ग्राम पंचायत में बैठकों का नियमित रूप से आयोजन न करने, शासनादेश एवं पंचायत राज अधिनियम 1947 के प्रावधानों का अनुपालन न करने, पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने जैसे आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने सचिव को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया है कि वह 17 नवंबर तक समुचित साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed