फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record: More than 100 percent of the elderly get vaccinated

कीर्तिमान : 100 फीसदी से अधिक बुजुर्गों ने कराया टीकाकरण

Sat, 27 Mar 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Record: More than 100 percent of the elderly get vaccinated
जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
नोएडा। जिले के बुजुर्गों ने कोरोना से जंग में जीत हासिल करने की ठान ली है। यही कारण है कि तीसरे चरण के निर्धारित लक्ष्य से 100 प्रतिशत से भी अधिक बुजुर्गों ने टीकाकरण करवाकर नया कीर्तिमान बनाया है। जबकि, पहले और दूसरे चरण के करीब 58 फीसदी कर्मी दूसरी डोज के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। इस कारण इन दोनों चरणों का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं, तमाम निर्देशों के बाद भी सभी सरकारी अस्पतालों में छह दिन टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 65048 बुजुर्गों को मार्च में टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि, 66424 बुजुर्ग पहली डोज लगवा चुके हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के अनुसार सरकार द्वारा मार्च में दिया गया लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब 15 दिन में ही अप्रैल का लक्ष्य पूरा कर लेने की उम्मीद है। हालांकि, टीकाकरण में विभाग को दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। अस्पतालों में भीड़ या पोर्टल द्वारा गलत केंद्र पर लोगों को भेजना अब भी चुनौती बनी हुई है। वहीं, किस केंद्र पर कितने दिन टीकाकरण होगा, इस पर भी संशय बना रहता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी नहीं दिखा रहे रुचि
शासन-प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण बढ़ाने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित कर रहा है। वहीं, स्वास्थ्य एवं फ्रंटलाइन कर्मी इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पहली डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मी तय समय निकल जाने पर भी दूसरी डोज लेने नहीं पहुंच रहे हैं। 22 मार्च तक इन्हें दूसरी डोज लेनी थी। करीब 58 फीसदी कर्मी इसके लिए केंद्र पर अब तक नहीं पहुंचे हैं। सीएमओ के अनुसार, सभी स्वास्थ्य एवं फ्रंटलाइन कर्मियों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया गया है। उन्हें विशेष केंद्र एवं राउंड के जरिये कई मौके दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
विभाग द्वारा 28180 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने थे। इनमें से 22077 यानी 78.34 प्रतिशत ने पहली डोज लगवाई। वहीं, 12799 ने दूसरी डोज ली। यह 45.42 फीसदी है। वहीं, 20752 फ्रंटलाइन वर्करों में से 15315 यानी 73.80 प्रतिशत ने पहली और 8153 (39.29 प्रतिशत) ने दूसरी डोज लगवाई है। जबकि, 65048 के सापेक्ष 66424 बुजुर्गों ने टीकाकरण कराया है, जो कि 102.12 प्रतिशत है।

जिले में 41 नए मरीज मिले, 15 हुए ठीक
जिले में कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 41 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 15 लोग ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। जिले से सटे गाजियाबाद में भी सक्रिय मरीजों की इतनी ही संख्या है। जबकि, 1856 सक्रिय मरीजों के साथ लखनऊ पहले स्थान पर है। गौतमबुद्ध नगर का प्रदेश के अंदर छठा स्थान है। अब तक 25630 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 25950 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed