{"_id":"62c3434c8cd7121fa211ba3e","slug":"received-twice-the-license-fee-in-the-application-itself-grnoida-news-noi6577189128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन में ही मिला लाइसेंस फीस से दोगुना पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन में ही मिला लाइसेंस फीस से दोगुना पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिला आबकारी विभाग को आवंटन से पहले ही तीन दुकानों की लाइसेंस फीस से दोगुना पैसा मिल गया है। विभाग को आवेदन फीस से 96.75 लाख रुपये मिले हैं, जबकि लाइसेंस फीस से 52 लाख रुपये मिलने हैं। मंगलवार को तीनों दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।
जिला आबकारी विभाग शराब की तीन नई दुकानों का आवंटन करेगा। इनमें बादौली बांगर व रोजा याकूबपुर में एक-एक अंग्रेजी और सेक्टर अल्फा-1 में बीयर की एक दुकान है। विभाग ने लोगों से आवेदन मांगे थे। शुक्रवार को अंतिम तिथि थी। तीनों दुकानों के लिए कुल 387 आवेदन मिले हैं। इनमें बादौली बांगर की दुकान के लिए 57, रोजा याकूबपुर और सेक्टर अल्फा-1 की दुकान के लिए 165-165 आवेदन आए हैं।
एक आवेदन की फीस 25 हजार है, जो वापस नहीं की जाएगी। केवल आवेदन फीस से विभाग को 96.75 लाख रुपये का राजस्व मिला है। वहीं तीनों दुकानों की लाइसेंस फीस 52 लाख रुपये है। ऐसे में विभाग को लाइसेंस से अधिक राजस्व आवेदन फीस से मिल गया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बाहदुर ने बताया कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में तीनों दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।