{"_id":"699087e4be08a25f7d08e46e","slug":"ready-to-fight-those-who-dare-to-raise-their-eyes-on-the-countrys-borders-rajnath-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87781-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सीमाओं पर आंख उठाने वालों से दो-दो हाथ करने को तैयार : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सीमाओं पर आंख उठाने वालों से दो-दो हाथ करने को तैयार : राजनाथ
विज्ञापन
रक्षा मंत्री बोले- शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दुनिया की कोई ताकत हमारे देश की सीमाओं पर आंख उठाने की कोशिश करती है तो हम उससे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। 1991 के बाद यह दूसरा मौका है कि जब किसी स्कूल के उद्घाटन के लिए यहां हूं। छोटे बच्चों से मिलकर काफी खुशी मिलती है। ये बातें ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंट मैैरी स्कूल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि हमें अंहकार नहीं पालना चाहिए। ऐसे लोग खत्म हो जाते हैं। संस्कार व चरित्र का निर्माण केवल शिक्षा से किया जा सकता है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इसी से देश का भविष्य सुरक्षित होगा लेकिन विडंबना है कि कुछ शिक्षण संस्थान इस पर काम नहीं कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि बुद्धि के सुख के लिए ज्ञान चाहिए जो शिक्षण संस्थाओं से ही मिलेगा।
2001 में राजनाथ सिंह ने ही बढ़ाई थी एयरपोर्ट की फाइल
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुछ ही दिनों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है। जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। तब 2001 में उन्होंने ही फाइल आगे बढ़ाई थी। उनके प्रयासों के कारण ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को मिला है। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेंट मैरी के फाउंडर एससी शुक्ला आदि मौजूद रहे।